बिहार चुनाव से पहले PM मोदी का मास्टर स्ट्रोक…केंद्र कराएगा जातीय जनगणना

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने विपक्ष के सबसे बड़े हथियार पर बड़ा वार करते हुए उसे कुंद कर दिया है. जातीय जनगणना की मांग कर रहे RJD और कांग्रेस के सबसे बड़े मुद्दे को PM मोदी ने छीन लिया. केंद्र सरकार ने पूरे देश में जाति जनगणना कराने का फैसला किया है और कैबिनेट ने इस पर अपनी मुहर भी लगा दी है।

Written By : संतोष कुमार | Updated on: April 30, 2025 11:20 pm

जातीय जनगणना कराएगी केंद्र सरकार
इसी साल होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की घोषणा कर दी है. केंद्र सरकार जनगणना के साथ ही जातियों की भी गिनती करेगी. केंद्रीय कैबिनेट ने जाति जनगणना पर अपनी मुहर लगा दी है.जाति जनगणा को लेकर जल्द केंद्र सरकार रूप रेखा जारी करेगी.

छीन गया कांग्रेस और RJD का मुद्दा !
पिछले लोकसभा चुनाव में जाति जनगणना को बड़ा मुद्दा बनाकर कांग्रेस और RJD के साथ ही इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचाया था. जाति जनगणना को लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाकर विपक्ष ने बीजेपी को 240 सीट पर लाकर पटक दिया. लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों को संजीवनी देने का काम किया था. केंद्र की मोदी सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला लेकर बिहार चुनाव में कांग्रेस और RJD के मुद्दे को छीन लिया.

जाति जनगणना से चुनाव में सधेगा OBC वोट
बीजेपी ने जाति जनगणना का फैसला लेकर बिहार जैसे जातिवादी राज्य में OBC वोटरों को साधने की कोशिश की है. बिहार में जिस मुखरता के साथ कांग्रेस और RJD जाति जनगणना की मांग करती आ रही थी, बीजेपी इस मुद्दे पर बचती रही है. अब केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद बीजेपी जाति जनगणना का मुद्दा OBC वोटरों तक लेकर जाएगी और उसे बताएगी केंद्र की NDA सरकार OBC की सबसे बड़ी हितैषी है.

विपक्ष ने केंद्र सरकार को मजबूर किया: तेजस्वी
जाति जनगणना कराने के केंद्र के फैसले पर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह हमारी ताकत है कि उन्हें हमारे एजेंडे पर काम करना है. तेजस्वी ने कहा कि यह हमारी 30 साल पुरानी मांग थी. केंद्र का फैसला समाजवादियों और लालू यादव की जीत है.तेजस्वी ने आगे कहा कि अब हमारी अगली लड़ाई ये होगी कि देश में जाति गणना होने के बाद, जो नतीजे आएंगे, उसके आधार पर पिछड़ों और अतिपिछड़ों के लिए सीटों को आरक्षित कराना है.

नीतीश कुमार ने केंद्र के फैसले का स्वागत किया
देश में सबसे बिहार में जाति जनगणना कराने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र के फैसले का स्वागत किया है. नीतीश ने कहा कि जाति गणना कराने का केंद्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य है. जाति जनगणना कराने की हम लोगों की मांग पुरानी है. यह बेहद खुशी की बात है कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय किया है. जाति जनगणना कराने से विभिन्न वर्गों के लोगों की संख्या का पता चलेगा, इससे उनके उत्थान एवं विकास के लिए योजनाएं बनाने में सहूलियत होगी. इससे देश के विकास को गति मिलेगी. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर के सुप्रीमो और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक और स्वागत योग्य बताया.

चिराग पासवान ने पीएम का आभार प्रकट किया
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जातीय आधारित जनगणना को मंजूरी देकर देशहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया. मेरी और मेरी पार्टी की एक लंबे अरसे से मांग रही थी कि देश में जातीय आधारित जनगणना कराई जाए, इस मांग को स्वीकृति मिल चुकी है. इसको लेकर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं.

प्रशांत किशोर ने क्या कहा ?
जातिगत जनगणना को लेकर राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी भी गणना और सर्वे जिससे समाज के बारे में बेहतर जानकारी हो, उसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन बिहार की जातीय जनगणना से हम लोगों ने देखा कि सिर्फ गिनती हो जाने मात्र से देश में सुधार नहीं होगा. गणना के आधार पर जो फ़ाइंडिंग निकलकर आए, सरकार उस पर काम करेगी तभी सुधार होगा.

ये भी पढ़ें :-बिहार में 65 फीसद आरक्षण का फैसला रद्द.. नीतीश सरकार को बड़ा झटका

One thought on “बिहार चुनाव से पहले PM मोदी का मास्टर स्ट्रोक…केंद्र कराएगा जातीय जनगणना

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *