अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रंप का वीडियो संदेश अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उपस्थित लोगों को सुनाया। कॉल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे पता है कि आप वहां हैं और मुझे उम्मीद है कि आप भाषण दे रहे हैं। सर्जियो, आपको हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना है। मैं सिर्फ सभी को हैलो कहना चाहता हूं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा, “आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी। मोदी बहुत बढ़िया हैं। वह मेरे दोस्त हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं।” ट्रंप ने यह भी कहा कि “भारत को जो कुछ भी चाहिए, वह उसे मिलता है” और “इंडिया कैन काउंट ऑन मी 100 परसेंट।”
कार्यक्रम में मार्को रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिए जाने की भी जानकारी दी।
इससे पहले मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अलग-अलग मुलाकात की। बैठकों में व्यापार, रक्षा सहयोग, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई।
विश्लेषकों के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप का अचानक वीडियो कॉल के जरिए जुड़ना भारत-अमेरिका संबंधों में व्यक्तिगत और राजनीतिक स्तर पर बढ़ती निकटता का संकेत माना जा रहा है। हाल के महीनों में व्यापार शुल्क, रूस से तेल आयात तथा कुछ रणनीतिक मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद भी सामने आए थे। ऐसे समय में दोनों पक्षों की ओर से सार्वजनिक रूप से सकारात्मक संदेश दिए जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मार्को रूबियो की यह यात्रा क्वाड देशों के बीच बढ़ते सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की रणनीतिक परिस्थितियों के बीच अहम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें :-व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित, हमलावर गिरफ्तार
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.