दिल्ली के राव आईएएस (Rao IAS) कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक सीवर का पानी भर जाने की वजह से डूबने से श्रेया जादव, तान्या सोनी और नेविन डेल्विन कुल 3 छात्रों की मौत होने के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) और प्रशासन की नींद खुली है।इसकी वजह है कि राजेन्द्र नगर में हुई इस घटना के बाद हादसे की जगह बड़ी संख्या में कोचिंग छात्र इकट्ठा हो गए। छात्रों ने बेसमेंट में हुई मौतों को लेकर कोचिंग सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारे भी लगाए।
जांच में क्या सामने आया
जांच में सामने आया है कि बेसमेंट में लाइब्रेरी(Library) थी। लाइब्रेरी में अमूमन 30 से 35 बच्चे थे। अचानक से बेसमेंट में पानी तेजी से भरने लगा। छात्र बेसमेंट में बेच के ऊपर खड़े हो गए। पानी के दबाव से बेसमेंट में लगे कांच फटने लगे। बच्चो को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया। शाम सात बजे लाइब्रेरी बंद हो जाती है और हादसा भी इसी समय हुआ।
कब हुआ हादसा ?
मुताबिक Rao IAS की घटना शाम 6 बजकर 35 मिनट पर हुई। बारिश का पानी अचानक राव आईएएस(Rao IAS) कोचिंग सेन्टर के बसेमेंट में भर गया। जिसके बाद थाने में एसएचओ औऱ दूसरे अधिकारियों को जानकारी दी गई। फायर डिपार्टमेंट(Fire Department) के अधिकारियों के मुताबिक करीब 7 बजकर 10 मिनट पर उन्हें कॉल मिली थी, फायर विभाग(Fire Department) के अधिकारी के मुताबिक तुरंत बेसमेंट से पानी को पंप से निकालना शुरू किया गया। फायर डिपार्टमेंट(Fire Department) के मुताबिक रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पहले छात्र की बॉडी निकाली गई।
इसके बाद हुई कार्रवाई
बहुत हंगामे के बाद इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक और को-आर्डिनेटर के खिलाफ FIR दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ये 13 कोचिंग सेंटर्स सील किए गए
बेसमेंट में कोचिंग चलाने वाले जिन कोचिंग सेंटर्स को बंद किया गया है, उनमें प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस गुरुकुल, टॉपर की अकादमी, चहल अकादमी, आईएएस सेतु, दैनिक संवाद, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, और 99 नोट्स नामक संस्थान शामिल हैं.
लेकिन भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा तंत्र कब तक ऐसे संस्थानों को बंद रख पाएगा। क्या दिल्ली में बेसमेंट में चलने वाले केवल 13 कोचिंग संस्थान हैं? क्या कोचिंग वाले छात्र जिस स्थिति में किराया देकर रहते हैं वहां कोई और रह पाएगा? ये ऐसे सवाल हैं जिनका कोई जवाब नहीं है।
आतिशी ने ट्वीट कर क्या जानकारी दी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली की मेयर और स्थानीय विधायक भी वहां हैं। मैं हर मिनट घटना की खबर ले रही हूं। ये घटना कैसे घटी, इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसको बक्शा नहीं जाएगा। आतिशी ने मुख्य सचिव को घटना पर जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े:Brother raped Sister : पोर्न वीडियो देख भाई ने किया बहन से रेप, फिर कर दी उसकी हत्या
Điều mình đánh giá cao ở cricfy app là tốc độ tải game nhanh và ít gặp lỗi khi sử dụng lâu. TONY09-29