अपने वक्तव्य में डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने पुस्तक की रचना-प्रक्रिया, प्रेरणा-स्रोतों और इसके शीर्षक के निहितार्थ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, यह यात्रा वर्णन उस तरह से नहीं लिखा गया है, जैसे आमतौर पर यात्रा वर्णन लिखे जाते हैं। यह पुस्तक यात्राओं के दौरान मिले मानवीय अनुभवों, आत्मीय व्यवहार और गहरी संवेदनाओं को सहेजने के उद्देश्य से लिखी गई है। जब आप विदेश में जाते हैं, तो कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं, जो दिल को छू जाती हैं। तब आप उसे लोगों को बताना चाहते हैं। इस पुस्तक के ज़रिये मैंने यही प्रयास किया है।
उन्होंने उल्लेख किया कि समय की तेज़ रफ्तार में साहित्य का कार्य आत्मीय क्षणों को थामना और उन्हें संवाद में बदलना है, चाहे वह कविता हो, कहानी हो या संस्मरण। उन्होंने कहा, यह लेखन कालजयी होने की महत्वाकांक्षा से प्रेरित नहीं है, बल्कि उस सहज अपेक्षा से उपजा है कि रचना अपने समय के पाठक से संवाद कर सके और उसे मानवीय मूल्यों पर सोचने के लिए प्रेरित कर सके। उन्होंने हिन्दी लेखक की दशा पर बात करते हुए कहा कि लेखक का जीते-जी सम्मान करो, तो उसे संतोष मिले। इस पुस्तक में शामिल यात्रा संस्मरण ‘हम तो ऐसे हैं भैया’ का पाठ कर उन्होंने अपने वक्तव्य का समापन किया।
मुख्य अतिथि व्योमेश अपने संबोधन में कहा, ‘गूँजे देश राग’ एक सांस में पढ़ी जाने लायक पुस्तक है। हिन्दी की मुख्यधारा का जो लेखन है, उसने अपने ऊपर बहुत ज़्यादा ले दायित्व ले लिया है। वह बहुत महत्त्वाकांक्षी है, इसलिए अपने ऊपर अत्यधिक दबाव ले लिया है। वह हर ‘बार’ को उछलकर पार कर जाना चाहता है। लेकिन इस किताब में लेखक ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया है। हिन्दी का ‘राज रोग’ है अमर हो जाने की चाह, लेकिन वह इस पुस्तक में नहीं है। उन्होंने कहा, ऐसा लिखना चाहिए कि मरहम लगे। डॉ. सच्चिदानंद जोशी ये नहीं लिखते कि मैं मरहम लगा रहा हूं, लेकिन वे अपने लेखन से खुद को भी स्वस्थ करते हैं और पाठकों को भी स्वस्थ करते हैं। ये पुस्तक आपको यह अनुभव करने के लिए प्रेरित करती है कि आप भी कवि हैं, आप भी लेखक हैं। यह भारत का गद्य है।
डॉ. कायनात क़ाज़ी ने कहा, पुस्तक को पढ़ते समय ऐसा लगता है कि लेखक के साथ हम भी उस स्थान की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक का यात्रा संस्मरण ‘प्रवासी घाट’ बहुत सरल और सहज तरीके से गिरमिटिया लोगों की पीड़ा को पाठकों के समक्ष साकार कर देता है। डॉ. जोशी के लेखन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, साहित्य जगत के नवागंतुक डॉ. सच्चिदानंद जोशी के लेखन से प्रेरणा और ऊर्जा लेते हैं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कात्यायनी चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने लेखक की साहित्यिक यात्रा, रंगकर्म और सांस्कृतिक दृष्टि का सारगर्भित परिचय देते हुए चर्चा का सुंदर संचालन किया। अंत में, अर्पित शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में साहित्य, कला, रंगमंच और मीडिया जगत से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों तथा पुस्तक-प्रेमियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण संवाद और पुस्तक-हस्ताक्षर सत्र के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें :-आकाशवाणी और दूरदर्शन के एंकरों की लोकप्रियता फिल्म स्टारों जैसी थी: डॉ. सच्चिदानंद जोशी
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.