TirupatI Laddu: अब Jaganmohan Reddy भी करेंगे प्रायश्चित…करायेंगे क्षमा याचना अनुष्ठान

तिरुपति लड्डू विवाद में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और YSRCP अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी 28 सितंबर को क्षमा याचना अनुष्ठान करेंगे. जगनमोहन रेड्डी ने अपने समर्थकों से राज्य के मंदिरों में पूजा अर्चना में भाग लेने की अपील की है.

जगन मोहन रेड्डी करेंगे प्रायश्चित
Written By : संतोष कुमार | Updated on: September 26, 2024 6:19 pm

Jaganmohan Reddy करेंगे प्रायश्चित

YSRCP प्रमुख और पूर्व आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस Jaganmohan Reddy तिरुपति लड्डू विवाद में मंदिर में क्षमा याचना अनुष्टान करायेंगे, जिससे मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा तिरुपति के लड्डुओं में चर्बी मिलाने के आरोप से जुड़े पाप का प्रायश्चित किया जा सके.

चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक में वाईएसआरसीपी सरकार पर ये आरोप लगाए थे. जगन मोहन लोगों से 28 सितंबर को राज्य के मंदिरों में पूजा-अर्चना में भाग लेने का आह्वान किया .कुछ दिन पहले नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक में आरोप लगाया था कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया.

आंध्र के डिप्टी सीएम पवन कल्याण का उपवास

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण तिरुपति लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी मिलने पर खुद को भी दोषी मान रहे हैं. उन्होंने कहा, उन्हें अफसोस है कि वह मिलावट के बारे में पहले क्यों नहीं पता लगा पाए. इसके लिए वह प्रायश्चित करेंगे. पवन ने कहा- वह 11 दिनों का उपवास करेंगे.

तिरुपति मंदिर के मिलावटी लड्डू मामले में FIR

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में पशु चर्बी के इस्तेमाल को लेकर छिड़े विवाद के बीच तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मिलावटी घी सप्लाई करने वाली फर्म एआर डेरी फूड्स के खिलाफ पुलिस में आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है.TTD टीडी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक तिरुपति ईस्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया. खरीद महाप्रबंधक मुरली कृष्ण ने FIR दर्ज कराया है.तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू के अनुसार टीटीडी अधिकारी ने शिकायत की है कि एआर डेरी ने मिलावटी घी की आपूर्ति करके मंदिर के नियमों का उल्लंघन किया है. श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने कहा कि कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

चार सैंपलों में पशु चर्बी पायी गयी थी

बता दें कि तिरुमाला मंदिर का प्रसाद बनाने के लिए जिस घी का इस्तेमाल किया गया था, उसके लिए चार सैंपलों में पशु चर्बी पाई गई थी. उधर, लड्डू मिलावट के मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आइपीएस सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया है.

ये भी पढ़ें :तिरुपति लडडू विवाद के बाद VHP और RSS ने दिया मंदिरों से सरकारी नियंत्रण खत्म करने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *