Vivo का V40 स्मार्टफोन भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ!

Qualcomm Snapdragon 7 जेन 3 प्रोसेसर, 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले और IP68 रेटिंग के साथ Vivo V40 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें ZEISS के कैमरा और 5,500-mah की बैटरी शामिल है, जिसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है।

Written By : कृष्णेंदु दास | Updated on: August 20, 2024 2:34 pm

Vivo ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V40 लॉन्च कर दिया है। Vivo V40 की भारत में पहली बिक्री शुरू हो गई है। नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन में जर्मन ऑप्टिक्स ब्रांड ZEISS द्वारा डिज़ाइन किया गया एक कैमरा है जो फोटो और वीडियो को edit करने और बढ़ाने के लिए Artificial Intelligence (AI) से लैस कैमरा की सुविधा देता है जो शानदार परिणाम देता है।

स्मार्टफ़ोन के मॉडल:

स्मार्टफोन के रंग के तीन विकल्प हैं: गेंजेस ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और लोटस पर्पल। इसे 8GB रैम + 128GB, 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है।

Vivo V40 की विशेषता:

स्मार्टफोन 6.78-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है जो मूवी या फोटो और वीडियो देखते समय अद्भुत मल्टीमीडिया अनुभव प्रदान करता है। यह Android 14 पर आधारित Fun-Touch OS 14 पर चलता है, जो फोन को Bugs free बनाता है और लंबे समय तक उपयोग करने का दावा करता है। यह Qualcomm Snapdragon 7 Gen चिपसेट के साथ आता है जो गेमिंग या किसी अन्य प्रदर्शन कार्य करते समय स्मार्टफोन को एक पावरफुल प्रदर्शन प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन ZEISS द्वारा डिज़ाइन किए गए 50-मेगापिक्सल के main कैमरे और 50-मेगापिक्सल के wide-angle कैमरे के साथ रियर में डुअल कैमरा सिस्टम के साथ है। इसमें 5,500-mah की बैटरी है और 80W वायर्ड चार्जिंग है जो पूरे दिन उपयोग के साथ-साथ फोन को फास्ट चार्जिंग करता है। स्मार्टफोन 5G, Bluetooth 5.3, Wi-Fi 6 और USB Type-C पोर्ट को सपोर्ट करता है।

कीमत और उपलब्धता:

स्मार्टफोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये  है, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। Flipkart से Vivo V40 की खरीद पर खरीदार 4,200 रुपये की छूट भी पा सकते हैं। यह स्मार्टफोन अब ई-स्टोर्स, Flipkart और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:- Redmi A3x भारत में हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *