तेजस्वी यादव का ऐलान: महिलाओं के लिए 2500 रुपये मासिक सहायता योजना

लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन और हाल में हुए विधानसभा उपचुनावों में चारों खाने चित होने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव 2025 के लिए नया शिगूफा छोड़ा है। तेजस्वी ने कहा कि अगर राजद की सरकार बनती है तो वह महिलाओं के लिए 'माई बहन मान योजना' की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने सीधे उनके खाते में 2500 रुपये दिए जाएंगे।

तेजस्वी यादव (File Photo)
Written By : MD TANZEEM EQBAL | Updated on: December 14, 2024 10:46 pm

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में, आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अन्य राज्यों में सफल रहे चुनाव जिताऊ फार्मूले की घोषणा की है। तेजस्वी ने घोषणा की कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो वह “माई बहन मान योजना” की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने सीधे उनके खाते में 2500 रुपये दिए जाएंगे।

महंगाई से राहत और सामाजिक न्याय का संकल्प

तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए यह योजना महंगाई के बढ़ते असर से राहत देने के उद्देश्य से लागू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि राज्य में सामाजिक और आर्थिक न्याय को प्रोत्साहित करेगी। तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए ठोस कदम उठाएगी। योजना के कार्यान्वयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, और एक महीने के भीतर इसे लागू किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण से राज्य की समृद्धि

तेजस्वी यादव ने महिला सशक्तिकरण को राज्य की समृद्धि की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं खुश और सशक्त हैं, तो परिवार, समाज और राज्य की समृद्धि सुनिश्चित हो सकती है। उनका मानना है कि महिला सशक्तिकरण से गांव, पंचायत, और राज्य की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा। तेजस्वी ने यह भी कहा कि योजना के माध्यम से महिलाओं को उनके हक और अधिकार देने का यह प्रयास राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

राज्य सरकार की आलोचना और अफसरशाही पर निशाना

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में अफसरशाही का अत्यधिक प्रभाव बढ़ चुका है, जो नौजवानों पर अन्याय कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा कार्यक्रम पर दो अरब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि राज्य के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

झारखंड की मईयां सम्मान योजनासे प्रेरणा

तेजस्वी यादव ने अपनी योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई ‘मईयां सम्मान योजना’ से प्रेरित बताया, जिसमें महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते हैं। तेजस्वी ने इस योजना की राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा, जो बिहार की महिलाओं के लिए एक सशक्त आर्थिक सहारा साबित होगा।

यह भी पढ़े:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज :’बचपन से यही देखा है’

2 thoughts on “तेजस्वी यादव का ऐलान: महिलाओं के लिए 2500 रुपये मासिक सहायता योजना

  1. **backbiome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *