बिहार समाज सेवा संघ (Bihar Samaj Seva Sangh) के राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा ने बेबी पौण्ड का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को बताया कि संघ की पहल पर तेलंगाना सरकार ने अब इस तालाब को छठ पर्व(Chhath Puja) के लिए अधिकृत कर दिया है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व का अनुष्ठान इस वर्ष 05 नवंबर को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो रहा है। अगले दिन यानि 06 नवंबर को व्रती खरना प्रसाद ग्रहण करने के बाद 48 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करेंगे। तीसरे दिन यानि 07 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को संध्या अर्घ और 08 नवंबर को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ प्रदान कर व्रती पारण करेंगे।
राजू ओझा(Raju Ojha) ने बताया कि चार दिवसीय छठ व्रत अनुष्ठान करने वाले व्रतियों के लिए बाकी सुविधाओं को भी बिहार समाज सेवा संघ(Bihar Samaj Seva Sangh) की ओर से प्रबंध किया जा रहा है। हरबल गार्डेन के पास बेबी पॉण्ड स्थित छठ घाट पर गन्ना, कच्ची हल्दी और अदरख का फ्री प्रबंध किया जा रहा है। इसी तरह 08 की सुबह व्रतियों के लिए गर्म पानी और चाय की व्यवस्था भी संघ की ओर से किया जाएगा। महिला व्रतियों के लिए कपड़े बदलने के लिए विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार के आयोजन में हैदराबाद बिहार अग्रवाल संघ की ओर से भी आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि संजीवैय्या पार्क के सामने बेबी पॉण्ड पर इस बार छठ पर्व (Chhath Puja) के दौरान बिहार-झारखंड समेत पूर्वांचल की सांस्कृतिक छठा का अनोखा नजारा दिखने वाला है। जहां भगवान सूर्य को परंपरागत तरीके से अर्घ देकर श्रद्धा निवेदित करने वाले व्रतियों और उनके परिजनों के लिए पारंपरिक व्यंजन और लोक-संगीत की अदभूत छटा का दिग्दर्शन होने वाला है। राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा ने बताया कि प्रयागराज के प्रसिद्ध गायक तिवारी बंधु ( सुजीत तिवारी एवं मंजित तिवारी) कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए पधार रहे हैं। इतना ही नहीं हैदराबाद के प्रसिद्ध गायक पवन पांडेय और श्याम शुक्ला अपनी मंडली के साथ छठ की छटा बिखेरेंगें। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसबार बेबी पौण्ड का छठ पूजा (Chhath Puja) आयोजन दिव्यता और भव्यता के मामले में नया कीर्तिमान बनाएगा। इसके लिए बिहार समाज सेवा संघ(Bihar Samaj Seva Sangh) और बिहार अग्रवाल संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य तन-मन-धन से जुटे हैं।
ये भी पढ़ें:NMDC का अक्टूबर में ऐतिहासिक प्रदर्शन, रिकॉर्ड बनाया
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.