Election Commission ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल के उपचुनाव की तारीखों में किया ये बदलाव

सोमवार को चुनाव आयोग ने 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदल दी है। अब तीन राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के दिन 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। दूसरे राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को ही होंगे।

चुनाव आयोग
Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: November 4, 2024 9:07 pm

Election Commission ने UPPunjab और kerala में होने वाली 14 विधानसभा उपचुनाव की तारीख को  बदल दिया है। अब इस By-election के लिए वोटिंग 20 नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के साथ होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे, लेकिन बाकी बची 33 विधानसभा उपचुनाव की सीटों पर वोटिंग 13 नवंबर को होगी। इसके साथ 20 नवंबर को महाराष्ट्र में भी  288 सीटों पर वोटिंग होनी है और झारखंड में भी दूसरे फेज की वोटिंग होगी।

विधानसभा उपचुनाव की तारीख को क्यों बदला गया

Election Commission ने बताया कि तीनों राज्यों में पक्ष और विपक्ष की पार्टियों ने जैसे- बीजेपी, कांग्रेसी, आरएलडी और बसपा ने 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक का पर्व होने के कारण तारीख को बदलने का आग्रह किया था। इसके अलावा केरल में भी 13 से 15 नवंबर तक कलापथि रास्थोलसेवम त्योहार होने के कारण तारीखों को  बदला गया।

तीन राज्य की कौन-कौन सी 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं

उत्तर प्रदेश की 9 सीट

  • सीसामऊ विधानसभा सीट
  • कटेहरी
  • करहल
  • कुंदरकी
  • फूलपुर
  •  गाजियाबाद
  • मझवां
  • खैर
  • मीरापुर

पंजाब की चार सीट

  • बरनाला
  •  गिद्दडबाहा
  •  डेरा बाबा नानक
  •  चेब्बेवाल

केरल की एक सीट

  • पल्लकड

वह कौन से 11 राज्य हैं, जहां की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है

  •  राजस्थान की 7 सीटें
  •  बिहार की चार सीटें
  •  मध्य प्रदेश की दो सीटें
  •  पश्चिम बंगाल की 6 सीटें
  •  असम की 5 सीटें
  •  कर्नाटक की तीन सीटें
  •  छत्तीसगढ़ की एक सीट
  •  सिक्किम की दो सीट
  •  मेघालय की एक सीट
  •  केरल की एक सीट
  •  गुजरात की एक सीट

विधानसभा की सीटे क्यों खाली हुई

2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 9  सीटों में से  चार में जीत प्राप्त की थी। बीजेपी को भी चार सीटें मिली, आरएलडी को एक। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में कुछ विधायकों द्वारा सांसद बनने के कारण, कुछ के निधन के कारण यह विधानसभा सीटें खाली हो गई थी। इसलिए 20 नवंबर को फिर से इन सीटों पर उप चुनाव के लिए वोटिंग होगी।

20 नवंबर को महाराष्ट्र की कितनी सीटों पर विधानसभा चुनाव होगा

उप चुनाव के साथ 20 नवंबर को महाराष्ट्र की 288 सीटों पर वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Assembly Election: बीजेपी की 99 उम्मीदवारों की सूची जारी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस में तकरार जारी

 

2 thoughts on “Election Commission ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल के उपचुनाव की तारीखों में किया ये बदलाव

  1. **back biome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *