दिल्ली में सजी “कृष्णावतरम भाग 1 – द हार्ट (हृदयम)” की दिव्य संध्या, दर्शकों से मिल रहा अपार प्रेम

नई दिल्ली में हिंदी फिल्म कृष्णावतरम भाग 1 - द हार्ट (हृदयम) का एक भव्य स्पेशल स्क्रीनिंग शो आयोजित किया गया, जहां राजनीति, प्रशासन, कला और समाज जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने फिल्म का आनंद लिया। पूरा माहौल श्री कृष्ण भक्ति और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

फिल्म के क्रू मेंबर्स
Written By : डेस्क | Updated on: May 16, 2026 11:27 pm

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करते ही “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्णा” के मधुर भजन वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहे थे। पूरे ऑडिटोरियम को कनेर के सुंदर फूलों से सजाया गया था, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो दर्शक किसी दिव्य उत्सव का हिस्सा बन गए हों। फिल्म कृष्णावतरम भाग 1 – द हार्ट (हृदयम) के कई भावुक और भक्ति से भरे दृश्यों पर दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहे देहरादून के रहने वाले सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने प्रभावशाली अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं सत्यभामा के किरदार में संस्कृती जयना बेहद आकर्षक और प्रभावशाली नजर आईं। फिल्म के निर्माता सज्जन राज कुरुप ने सभी मेहमानों और मीडिया से मुलाकात कर फिल्म के निर्माण के पीछे की भावना साझा की।

मीडिया से बातचीत करते हुए सज्जन राज कुरुप ने कहा कि कृष्णावतरम भाग 1 – द हार्ट (हृदयम) को देशभर से भरपूर प्यार मिल रहा है और फिल्म अब सफलतापूर्वक दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को देखने के बाद इसकी सराहना की और इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित किया, जो पूरी टीम के लिए गर्व और आशीर्वाद जैसा है।

उन्होंने आगे बताया कि देश के कई बड़े संतों और महामंडलेश्वरों ने फिल्म के ट्रेलर को देखकर अपना आशीर्वाद दिया है, जिनमें श्री प्रेमानंद महाराज, श्री कैलाशानंद गिरि महाराज, श्री बालकानंद गिरि महाराज और श्री श्री रवि शंकर जैसे प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु शामिल हैं। सज्जन राज कुरुप ने यह भी बताया कि श्री प्रेमानंद महाराज ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद 1100 रुपये देकर पूरी टीम को अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान किया, जिसे फिल्म की सफलता का शुभ संकेत माना जा रहा है।

सज्जन राज कुरुप ने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अपरंपार हैं। यह फिल्म केवल एक सिनेमा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और भावनाओं का उत्सव है। दर्शकों और संत समाज से मिल रहा प्यार हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।”

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म के दूसरे भाग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही कृष्णावतरम भाग 2 -द हार्ट (हृदयम) की शूटिंग प्रारंभ की जाएगी। इस घोषणा के बाद दर्शकों और कृष्ण भक्तों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

दिल्ली में आयोजित यह विशेष संध्या भक्ति, संस्कृति और सिनेमा का ऐसा संगम बनी जिसने हर उपस्थित व्यक्ति को भावुक और आनंदित कर दिया। कृष्णावतरम भाग 1 – हृदय हृदयम्
लगातार दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना रही है और हर वर्ग के लोग इस फिल्म को अपने परिवार के साथ देखने पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है : अडूर गोपालकृष्णन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *