भारत सरकार ने शनिवार को 28वें वायु सेना प्रमुख के पद के लिए एयर मार्शल Amarpreet Singh के नाम का ऐलान किया है। अमरप्रीत सिंह वर्तमान में उप- वायु सेना प्रमुख है। 30 सितंबर 2024 को अमरप्रीत सिंह ( Amarpreet Singh) मौजूदा प्रमुख विवेक राम चौधरी (Vivek Ram Chaudhary) के सेवानिवृत्ति होने के बाद पदभार संभालेंगे। सबसे खास बात यह है, कि मौजूदा वक्त में थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी और होने वाले वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह सहपाठी रह चुके हैं।
एयर मार्शल Amarpreet Singh का आरंभिक जीवन
अमरप्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। इनकी आरंभिक शिक्षा दिल्ली, खडकवासला और वेलिंगटन के डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में हुई थी।
वायु सेना में आने के बाद का जीवन
एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह 21 दिसंबर 1984 को पायलट अधिकारी के तौर पर वायु सेना में भर्ती हुए थे। अमरप्रीत सिंह ने विंग कमांडर के रूप में नंबर 22 स्क्वाड्रन की कमान संभाली थी। इन्होंने कई फाइटर जेट विमानों को लंबी दूरी तक उड़ाने में सफलता प्राप्त की है जैसे – रूस का मिग 29 फाइटर प्लेन, तेजस और राफेल। सबसे अहम बात अमरप्रीत सिंह को 5000 घंटे से ज्यादा विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षण विमान उड़ाने का अनुभव है।
व्यक्तिगत जीवन
अमरप्रीत सिंह की शादी श्रीमती सरिता सिंह से हुई है। दंपति के एक बेटा और एक बेटी है।
Amarpreet Singh 1984 से लेकर 2024 तक किन-किन रैंक पर रहे हैं
सम्मान और उपलब्धियां
अमरप्रीत सिंह जी को 2019 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2023 में परम वशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
पिछले चार वायु सेना प्रमुख
यह भी पढ़ें :-
Modi Government 3.0 के 100 दिन का काम काज का ब्यौरा पेश… शाह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.