रूस से संबंध रखने के कारण America ने 19 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच शुक्रवार को अमेरिका ने दुनिया भर की 400 से ज्यादा कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें भारत की 19 कंपनियां शामिल है। अमेरिका ने इसके अलावा दो भारतीय नागरिको पर भी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध युद्ध के समय रूस के साथ व्यापारिक संबंध रखने के कारण लगा है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: November 2, 2024 9:07 pm

Russia Ukraine War के बीच America ने शुक्रवार को रूस से व्यापारिक संबंध रखने के मामले में  दुनिया भर की 400 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें   India की 19 कंपनियां भी शामिल है,  जो फरवरी 2022 से  Russia की युद्ध में मदद कर रही है। प्रतिबंधित  में ज्यादातर इलेक्ट्रिक उपकरण सप्लाई करने वाली  कंपनीयाँ शामिल है। इसके साथ अमेरिका ने दो भारतीय नागरिक- विवेक कुमार मिश्रा और सुधीर कुमार पर भी प्रतिबंध लगाया है। नवंबर 2023 और 24 में भी रूस ईरान से  संबंध रखने के कारण अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

भारत की 19 कंपनियों के नाम जिन पर America ने प्रतिबंध लगाया

  • एसेंड एवियशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  •  मास्क ट्रांस
  • TSMD ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड
  • फुट्रेवो
  •  अबहार टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  •  डेनवास सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  • EMSY टेक
  •  गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड
  • KDG इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड
  • इनोवियो वेंचर्स
  •  खुशबू अर्निंग प्राइवेट लिमिटेड
  •  लोकेश मशीन्स लिमिटेड
  •  पाइटर इलेक्ट्रॉनिक्स
  •  ऑर्बिट  फिनट्रेड एलएलपी
  • RRG इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
  •  शार्प लाइन ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड
  •  श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड
  •  शौर्य एयरोनाटिक्स  प्राइवेट लिमिटेड
  •  श्रीजी  इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड

प्रतिबंध के कारण इन कंपनियों को क्या नुकसान होगा

अब इन 400 कंपनियों को स्विफ्ट बैंकिंग सिस्टम में ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। जिससे यह  अमेरिका विरोधी देशों  से लेनदेन नहीं कर पाएगी जैसे-  रूस, ईरान, नॉर्थ कोरिया आदि। इसके अलावा इनकी संपत्तियां भी फ्रिज हो सकती है।

चार भारतीय कंपनियां जिन पर अमेरिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं

  • एसेंड एविएशन इंडिया – यह कंपनी 2017 में बनी थी और इसके मालिक का नाम विवेक कुमार मिश्रा और सुधीर कुमार है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इन पर  मार्च 2023 से 2024 तक रूस की कंपनियों को 70 से ज्यादा शिपमेंट भेजने का आरोप लगाया है, जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ 68 लाख रुपए है।
  • मास्क ट्रांस– यह भी एक भारतीय कंपनी है जिस पर जून 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रूस के साथ 2 करोड़ रुपए के लेनदेन का आरोप लगा है।
  • TSMD ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड– इस पर  अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने  3 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रिक सर्किट, सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट रूस को देने का आरोप लगाया है।
  • फुट्रवो- जनवरी 2023 से फरवरी 2024 तक इसने 11 करोड़ रुपए  के इलेक्ट्रिक उपकरण रूस को दिए हैं।

तीन भारतीय कंपनियों के नाम जिन पर America ने अप्रैल में बैन लगाया था

अप्रैल 2024 में अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने के मामले में तीन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया था

  • जेन शिंपिग
  • पोर्ट इंडिया
  • सी आर्ट शिप मैनेजमेंट

यह भी पढ़ें :-

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगी गोली, मारा गया हमलावर

One thought on “रूस से संबंध रखने के कारण America ने 19 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *