BJP Candidate कैप्टन अभिमन्यु है 500 करोड़ के मालिक, 5 केस भी है दर्ज

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की नारनौंद सीट से बीजेपी उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करते हुए पता चला कि वे करीब 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और इनकी सालाना आय भी 4 करोड़ से ज्यादा है। इन सब के बीच मंगलवार को भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 11, 2024 7:56 pm

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नारनौंद सीट से BJP Candidate कैप्टन अभिमन्यु के मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पता चला कि वे करीब 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। पत्नी एकता सिंधु की भी सालाना आय 2 करोड़ रुपए है और इसके साथ बच्चों के अकाउंट में भी तकरीबन चार लाख रुपए जमा है। कैप्टन अभिमन्यु पूरे हरियाणा के टॉप 10 अमीर लोगों में आते हैं। इनके खिलाफ 5 केस भी चल रहे हैं। इन सब खबरों के बीच मंगलवार को भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी।

BJP Candidate कैप्टन अभिमन्यु कौन है

इनका असली नाम अभिमन्यु सिंह सिंधु है। अभिमन्यु का जन्म 18 दिसंबर 1967 को हरियाणा के खंडा खीरी गांव में हुआ था। गांव में आरंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1987 में अभिमन्यु भारतीय सेना में भर्ती हो गए। वर्ष 1994 में कैप्टन के पद से सेवानिवृत होने के बाद अभिमन्यु ने अपना बिजनेस शुरू किया। सेना से सेवनिवृत होने के बाद इन्होंने अपने नाम के आगे कैप्टन लगाना शुरू किया। कैप्टन अभिमन्यु कई कंपनियों के संस्थापक, निर्देशक और अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राजनीतिक जीवन अब तक कैसा रहा

साल 2004 में कैप्टन अभिमन्यु  सिंधु ने राजनीति में प्रवेश किया। उनकी सबसे पहली पार्टी बीजेपी थी। 2004 से 2019 तक इन्होंने भाजपा में कई पदों पर काम किया और चुनाव भी लड़े। कैप्टन अभिमन्यु 2012 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से मीडिया प्रबंधन भी रह चुके हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने 5760  वोटो के अंतर से साल 2014 में नारनौंद विधानसभा से जीत हासिल की थी। 2019 में वह चुनाव हार गए थे।

BJP Candidate के पास कितने करोड़ की संपत्ति है

कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद सीट से उम्मीदवार होने के साथ-साथ कई बिजनेस के मालिक भी हैं। जैसे सिंधु ट्रेड लिंक प्राइवेट लिमिटेड, इंडेक्स पोर्टफोलियो प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई कंपनियो में अभिमन्यु मालिक, निर्देशक और अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसलिए इनकी कुल संपत्ति 2 अरब है, पत्नी की 88 करोड़ और बच्चों की 74 करोड़ रुपये है।

हरियाणा बीजेपी की दूसरी लिस्ट

यह भी पढ़ें:-

Haryana BJP Rebels : विधायकों ने दिया इस्तीफा, बीजेपी की मुश्किल बढ़ी

One thought on “BJP Candidate कैप्टन अभिमन्यु है 500 करोड़ के मालिक, 5 केस भी है दर्ज

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *