- Home / देश/विदेश / कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर किया पलटवार, पूछे ये सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर किया पलटवार, पूछे ये सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जवाब देते हुए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे ने केंद्र सरकार की तुलना झूठ, धोखा, दिखावा, लूट और प्रचार के तौर पर की। उन्होंने बीजेपी में " बी " का मतलब बिट्रयल और "जे " का मतलब जुमला बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर देश के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।
मल्लिकार्जुन खरगे
Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: November 2, 2024 4:51 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों का जवाब देते हुए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने ट्वीट के माध्यम से “बी” का मतलब बेट्रेयल और “जे ” का मतलब जुमला बताया है। इसके अलावा इन्होंने केंद्र सरकार का मतलब झूठ, धोखा, दिखावा, लूट और प्रचार बताया है। इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने रैली में कांग्रेस पार्टी को देश विरोधी बताया, और उनके ऊपर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को झूठों वाली पार्टी बताया।
Pm Narendra Modi ने क्या आरोप लगाए थे
- उन्होंने कहा, Congress झूठ बोलने वाली पार्टी है। वे हमेशा जनता से झूठे वादे करते हैं। इसके बाद उसे लागू करना कठिन और असंभव हो जाता है।
- हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में झूठे वादों की वजह से वित्तीय स्थिति खराब होती जा रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने पूछे ये प्रमुख सवाल :-
- दो करोड़ नौकरी का वादा करना– भारत में बेरोजगारी दर पिछले 45 सालों में सबसे अधिक है। पिछले सात साल में 70 पेपर लीक हो गए हैं।
- विकसित भारत का झूठा सपना – खरगे ने केंद्र सरकार पर महाराष्ट्र में शिवाजी की प्रतिमा, अयोध्या में राम मंदिर में रिसाव और अटल सेतु में दरारों को लेकर बात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोगों की आंखों में झूठा विकसित भारत का सपना दिखाने का आरोप लगाया।
- सबका साथ सबका विकास का नारा– उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि पिछले दस सालों में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और किसान और युवा वर्गों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ। पूरे देश में धार्मिकता की लहर छा गई और इसकी वजह से लोग एक दूसरे के दुश्मन बन गए। BJP सरकार बस अपने कुछ चंद अमीर लोगों , और नेताओं के धन में वृद्धि कर रही है। इसकी वजह से देश की विकास की यात्रा कमजोर पड़ गई है। मोदी सराकर का 140 करोड़ भारतीयों के साथ यह एक क्रूर मजाक है।
यह भी पढ़ें:-
विधायक पराग शाह : पांच साल में बढ़ी 575 फीसदी संपत्ति, बने महाराष्ट्र के सबसे अमीर प्रत्याशी
**back biome**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.