Exit poll results : 23 नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं और बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है। विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है जबकि दैनिक भास्कर ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा अगाड़ी की सरकार बनने की संभावना जताई है। भास्कर का कहना है कि महाविकास अगाड़ी को 135 से 150 के बीच सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। यानि ये गठबंधन पिछड़ रहा है।
इसके उलट मैट्रिज, चाणक्या स्ट्रैटजी, PMARQ महाराष्ट्र, POLL DIARY महाराष्ट्र इनके एग्जिट पोल के नतीजों में महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मैट्रिज ने भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति को 150 से 170 और कांग्रेस नीत महाविकास अगाड़ी को 110 से 130 सीट मिलने की उम्मीद जताई है। चाणक्या स्ट्रैटजी ने भी महायुति को 152 से 160 सीटें मिलने की बात कही है। PMARQ महाराष्ट्र ने महायुति को 137 से 157 सीटें और महा विकास अगाड़ी को 110 से 138 सीटें और अन्य को 2 से आठ सीटें मिलने की बात कही है। POLL DIARY महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 122 से 186 तक सीटें मिलने की बात कही है और अन्य के खाते में इसने 12 से लेकर 29 सीटें जाने का अनुमान जताया है. जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अगाड़ी को 69 से 121 सीटों तक सिमट जाने की बात कही है।
Exit poll results : झारखंड में एक्सिस माई इंडिया को छोड़कर सभी एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया किया। मैट्रिज ने 42 से 47, चाणक्या स्ट्रैटजी ने 45 से 50, पीपल्स पल्स ने 44 से 53 और जेवीसी ने 40 से 44 सीट मिलने का दावा किया है। एक्सिस माई इंडिया का कहना है कि भाजपा गठबंधन झारखंड में 81 में मात्र 25 सीटें जीत पाएगा जबकि कांग्रेस गठबंधन को यहां 53 सीटें मिलेंगी और 3 सीटें अन्य के खाते में जाएंगी।
ये भी पढ़ें :-Maharashtra Election: हम चादर देखकर पैर फैलाने वाले हैं: शिंदे का विपक्ष पर पलटवार
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.