FBI ने Gurpatwant Singh Pannu के हत्या की साजिश रचने का आरोप में RAW के पूर्व अधिकारी विकास यादव का नाम लिया

खालिस्तानी आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू के हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने शुक्रवार को विकास यादव नामक व्यक्ति पर आरोप तय कर दिए हैं। इसके साथ अमेरिकी जांच एजेंसी ने भारत सरकार पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: October 18, 2024 8:49 pm

खालिस्तान समर्थक आतंकी Gurpatwant Singh Pannu की हत्या की साजिश रचने के आरोप में अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी FBI ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय अधिकरी विकास यादव उर्फ विक्रम यादव के नाम का खुलासा किया है। इसके साथ जांच एजेंसी ने भारत सरकार पर भी सवाल उठाया है। अमेरिकी सरकार के मुताबिक जब इह हत्या की साजिश रची गई थी, उसके कुछ दिन बाद  Pm Narendra MODI की अमेरिकी यात्रा हुई थी।

Gurpatwant Singh Pannu के हत्या की साजिश कैसे रची गई

FBI निदेशक क्रिस्टोफर रै ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने निखिल गुप्ता नामक युवक से हत्या के बारे में पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि पिछले वर्ष  जून के महीने में विकास यादव नामक व्यक्ति ने उसे गुरुपतवंत सिंह पन्नू के हत्या की सुपारी दी थी। उसके बाद उसने यह मर्डर का कांटेक्ट किसी और को दे दिया ताकि वह उसे सकुशल पूरा कर सके। लेकिन दुर्भाग्यवश, वह एजेंट जिसे यह कांटेक्ट दिया गया था वह FBI का जासूस निकला।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या बयान दिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने FBI पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत पर उनके जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह मनगढ़ंत है। जिसका कोई ठोस आधार नहीं है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने  विकास यादव नामक व्यक्ति के बारे में बताया कि वह अब रॉ में काम नहीं करता। लेकिन फिर भी उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

Gurpatwant Singh Pannu कौन है

पन्नू का जन्म 1967 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वर्ष 1990 में पन्नू वकालत की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चला गया। उसके बाद वर्ष 2007 में पन्नू ने कथित देश खालिस्तान की मांग करने को लेकर एक संगठन बनाया जिसका नाम ‘सिख फॉर जस्टिस’ रखा।  इस संगठन के अंतर्गत पन्नू पिछले कई सालों से भारत के खिलाफ विवादित बयान देता रहता है। 2019 में भारत सरकार ने पन्नू को आतंकवादी घोषित कर दिया था और उसकी कई संपत्तियों को जब्त भी कर लिया था।

यह भी पढ़ें:-

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगी गोली, मारा गया हमलावर

2 thoughts on “FBI ने Gurpatwant Singh Pannu के हत्या की साजिश रचने का आरोप में RAW के पूर्व अधिकारी विकास यादव का नाम लिया

  1. **backbiome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *