Jammu-kashmir Terrorist Attack : आतंकियों ने सात लोगों को गोलियों से भून डाला, TRF ने ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर लेह नेशनल हाईवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर रविवार रात आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में सात लोगों की मौत हो गई जिसमें छह मजदूर है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर -ए- तैयबा के संगठन TRF ने ली है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है, सर्च ऑपरेशन जारी है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: October 21, 2024 2:45 pm

Jammu-Kashmir Terrorist Attack

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। रविवार रात   गांदरबल के श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर आतंकियों ने हमला किया। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई जिसमें छह मजदूर हैं  और एक बडगाम के डॉक्टर शाहनवाज मीर हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों ने   इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है, सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद  गृहमंत्री Amit Shah और मुख्यमंत्री Omar Abdullah  ने ट्वीट के माध्यम से  मरने वालों के परिवार से गहरी संवेदना  प्रकट की।

 आतंकवादी हमला कब किया गया

रविवार रात  9:30 बजे  जब सारे मजदूर खाना खाने के लिए वापस कैंप साइट पर जा रहे थे, तभी जंगलों में छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच घायल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर  सभी को  नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच करते हुए पाया गया कि इसमें से 6 मजदूर पंजाब और बिहार  से जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए प्रोजेक्ट पर काम करने आए थे। इन सात लोगों में एक बडगाम के डॉक्टर शाहनवाज मीर भी है ।

Jammu-kashmir terrorist Attack में मारे गए  मजदूरों के नाम

  • शशि अब्रोल कठुआ के रहने वाले।
  •  पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले गुरमीत सिंह
  •  अनिल कुमार शुक्ला
  •  फहीम नजीर
  •  मोहम्मद हनीफ
  •  मोहम्मद कलीम।

TRF क्या है और कब स्थापित किया गया

Trf एक आतंकवादी संगठन है, जो जम्मू कश्मीर में सक्रिय   रहा है। इस संगठन को लश्कर -ए  – तैयबा  द्वारा निर्मित संगठन माना जाता है। TRF की स्थापना 2019 में हुई थी। इसके संस्थापक सदस्यों के नाम मोहम्मद अब्बास शेख और शेख सज्जाद गुल है। वर्तमान में इसके जम्मू- कश्मीर के कमांडर का नाम बासित अहमद डार है।

वर्ष 2024 में TRF ने अब तक कौन-कौन से आतंकी हमले किए

  •  इसी वर्ष 22 अप्रैल को राजौरी के रहने वाले मोहम्मद रज्जाक को आतंकियों ने गोलियों से भून डाला।
  •  7 फरवरी 2024 को आतंकियों ने हब्बा कदल के रहने वाले दो सिख भाइयों को AK-47 राइफल से भून डाला।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने क्या ट्वीट किया

गृहमंत्री अमित शाह ने क्या ट्वीट किया

यह भी पढ़ें

Terrorist Attack: सेना के वाहन पर घात लगाकर किया हमला, 5 जवान शहीद

One thought on “Jammu-kashmir Terrorist Attack : आतंकियों ने सात लोगों को गोलियों से भून डाला, TRF ने ली जिम्मेदारी

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *