सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में Justice Sanjiv Khanna के नाम का ऐलान हो गया है। वह 10 नवंबर के बाद 51वें चीफ जस्टिस के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश D.Y. Chandrachud ने उनके नाम की सिफारिश की है, क्योंकि ये सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल केवल 6 महीने का होगा और 13 मई 2025 को 65 वर्ष की आयु में रिटायर हो जाएंगे। जस्टिस संजीव खन्ना वही जज है , जिनको लेकर 2019 में जमकर विवाद हुआ था।
Justice Sanjiv Khanna का आरंभिक जीवन
संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को दिल्ली में हुआ था। इनके पिताजी का नाम देवराज खन्ना है और माता जी का नाम सरोज खन्ना है। संजीव खन्ना के पिताजी देवराज खन्ना हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। वर्ष 1983 में इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय लॉ सेंटर से वकालत में स्नातक की पढ़ाई की।
वकील और जज के रूप में जीवन
वकालत की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 1983 में इन्हें दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था। यहां इन्होंने तीस हजारी कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के विविध क्षेत्र में प्रैक्टिस शुरू की। थोड़े समय बाद इन्हें दिल्ली के नामी वकील के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष 2006 से 2019 तक ये हाईकोर्ट के जज के रूप में भी काम कर चुके हैं और उसी वर्ष इन्हें अपने अच्छे काम और व्यवहार के लिए प्रमोशन देते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया।
Justice Sanjiv Khanna द्वारा दिए गए चर्चित फैसले
Supreme Court के पिछले पांच मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल
यह भी पढ़ें:-