Justice Sanjiv Khanna होंगे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 10 नवंबर के बाद संभालेंगे कार्यभार

सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस का ऐलान हो गया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने देश के अगले चीफ जस्टिस के रूप में संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है। संजीव खन्ना का कार्यकाल बस छह महीना का होगा और वह 13 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे। संजीव खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के जज रहते हुए कई अहम फैसले दिए हैं।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: October 17, 2024 9:26 pm

सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में Justice Sanjiv Khanna के नाम का ऐलान हो गया है। वह 10 नवंबर के बाद 51वें चीफ जस्टिस के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश  D.Y. Chandrachud ने उनके नाम की सिफारिश की है, क्योंकि ये सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल केवल 6 महीने का होगा  और 13 मई 2025 को 65 वर्ष की आयु में रिटायर हो जाएंगे। जस्टिस संजीव खन्ना वही जज है , जिनको  लेकर 2019 में जमकर विवाद हुआ था।

Justice Sanjiv Khanna का आरंभिक जीवन

संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को दिल्ली में हुआ था। इनके पिताजी का नाम देवराज खन्ना है और माता जी का नाम सरोज खन्ना है। संजीव खन्ना के पिताजी देवराज खन्ना हाईकोर्ट के  जज  रह चुके हैं। वर्ष 1983 में  इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय लॉ सेंटर से वकालत में स्नातक की पढ़ाई की।

वकील और जज के रूप में जीवन

वकालत की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 1983 में  इन्हें दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था।  यहां इन्होंने तीस हजारी कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के विविध क्षेत्र में प्रैक्टिस शुरू की। थोड़े समय बाद इन्हें दिल्ली के नामी वकील के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष 2006 से 2019 तक ये हाईकोर्ट के जज के रूप में भी काम कर चुके हैं और उसी वर्ष इन्हें अपने अच्छे काम और व्यवहार के लिए प्रमोशन देते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया।

Justice Sanjiv Khanna द्वारा दिए गए चर्चित फैसले

  •  इलेक्टोरल बॉन्ड पर दिया गया फैसला- वर्ष 2024 में  इलेक्टोरल बॉन्ड स्किम को लेकर दिए गए फैसले में जस्टिस संजीव खन्ना ने भी सहमति व्यक्त की थी और इसे असंवैधानिक घोषित किया था।
  •  अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का फैसला दिया– जस्टिस खन्ना की बेंच ने अनुच्छेद 370 को वापस मुख्य धारा में लाने वाली याचिका पर फैसला देते हुए इसे निरस्त कर दिया था।

Supreme Court के पिछले पांच मुख्य न्यायाधीश  के कार्यकाल

  •  रंजन गुगौई- 3 अक्टूबर 2018 से 17 नवंबर 2019 तक
  •  शरद अरविंद बोबडे– 18 नवंबर 2019 से 23 अप्रैल 2021
  • एन. वाई. रमन्ना – 24 अप्रैल 2021 से 26 अगस्त 2022
  •  उदय उमेश ललित– 27 अगस्त 2022 से 8 नवंबर 2022
  • डी. वाई. चंद्रचूड़ – 9 नवंबर 2022 से 10 नवंबर 2024

यह भी पढ़ें:-

Supreme Court Insignia :75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया SC के नए झंडे व प्रतीक चिन्ह का अनावरण!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *