Lebnon Blast : 32 लोगों की मौत, 3200 घायल, Pager और Walkie-Talkie में हुए विस्फोट

मध्य पूर्वी देशों में पिछले एक साल से चल रही जंग में मंगलवार और बुधवार को नया मोड़ सामने आया है। दोनों दिन लेबनान की राजधानी बेरूत में पहले पेजर और उसके बाद वॉकी टॉकी में हुए धमाके से अब तक 32 लोगों की मौत हो गई और 3200 से ज्यादा लोग घायल है। आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने इन धमाकों के पीछे इजराइल का हाथ होने का आरोप लगाया है।

Pager Walkie-Talkie
Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 19, 2024 12:31 pm

Lebnon blast

मध्य पूर्वी देशों में  जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पिछले एक साल से चल रही जंग में मंगलवार और बुधवार को नया मोड़ सामने आया है। इजराइल और उसके पड़ोसी देशों में अब तक बंदूक, मिसाइल, बम आदि चीजों से एक दूसरे पर हमला हो रहे थे। लेकिन मंगलवार को पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में पेजर में,उसके बाद बुधवार को वॉकी टॉकी में हुए धमाके में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई और 3200 से ज्यादा लोग घायल है। Pager Walkie–Talkie से मरने वाले और घायलों में ज्यादातर संख्या आतंकी संगठन हिजबुल्ला के लिए काम करने वाले लोगों की है। हिजबुल्ला ने  इन धमाकों के लिए इजरायल को जिम्मेदार बताया है।

Pager, Walkie –Talkie में कैसे हुए धमाके

मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरुद में सब कुछ अच्छा  चल रहा था। लोग अपने कार्य में व्यस्त थे, तभी दोपहर तीन  बजे के आसपास पूरे शहर में एक के बाद एक  धमाके की आवाज सुनाई दी। यह सारे धमाके पेजर को इस्तेमाल करने के दौरान हुए। आनन- फानन में सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इन धमाको में   हिज्बुल्लाह के सांसद अली अम्मार के बेटे की मौत हो गई  और एक ईरानी राजदूत भी घायल है। अब तक 12 लोगों की मौत हो गई और 2800 से ज्यादा लोग घायल है

  Lebnon Blast: वॉकी टॉकी में कैसे हुए धमाके

मंगलवार को हुए धमाके से अभी लेबनान उभरा भी नहीं था कि बुधवार  शाम 6 बजे राजधानी बेरूद में सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में वॉकी टॉकी से बातचीत के दौरान  जोरदार धमाका हुआ  जिसमें शख्स की मौत हो गई। इसी तरह राजधानी के कई इलाकों में वॉकी-टॉकी वाली घटना लगातार होती रही और लोग घायल होते रहे। धमाके से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल है।

Pager Walkie –Talkie धमाके पर हिजबुल्ला का बयान

कार्यकारी परिषद के प्रमुख हाशिम शफीउद्दीन ने बयान जारी करते हुए बताया कि यह सारा कारनामा इजराइल का है। सफीउद्दीन ने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा कि वें इस हमले का बदला जरूर लेंगे।

यह भी पढ़ें:-

Israel got a big success: हिजबुल्ला के शुकर और हमास के हानिया की हत्या 24 घंटे में

3 thoughts on “Lebnon Blast : 32 लोगों की मौत, 3200 घायल, Pager और Walkie-Talkie में हुए विस्फोट”

  1. **back biome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *