प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए जंबो मंत्रिमंडल का गठन किया है. मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं और 5 कैबिनेट मंत्री सहयोगी पार्टियों के हैं. स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है. बाकी बचे मंत्रालय प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पास रखे हैं. अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र खटीक को फिर से उनके पुराने मंत्रालय में रिपीट किया गया है.
जगत प्रकाश नड्डा, स्वास्थ्य और फर्टिलाइजर मंत्रालय
मोदी 3.0 में जगत प्रकाश नड्डा की वापसी हुई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंत्रिमंडल में वापसी हुई है. उन्हें दो-दो मंत्रालय मिला है.
शिवराज सिंह चौहान- कृषि, ग्रामीण विकास और परिवार कल्याण
मध्यप्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें भारी भरकम कृषि मंत्रालय के साथ ग्रामीण विकास और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है.
मनोहर लाल खट्टर, ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री
हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल से पहली बार सांसद बने मनोहर लाल खट्टर को तीन-तीन मंत्रालय मिला है.
जीतन राम मांझी, MSME मंत्रालय
बिहार के पूर्व सीएम और गया संसदीय सीट से सांसद जीतनराम मांझी को लघु सुक्ष्म और उद्यम मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है.
गिरिराज सिंह, कपड़ा मंत्री
बेगूसराय से लगातार दूसरी बार सांसद बने गिरिराज सिंह को इस बार कपड़ा मंत्रालय दिया गया है.
राजीव रंजन सिंह, पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
बिहार के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह को पंचायती और पशुपालन जैसे बड़े विभाग का मंत्री बनाया गया है.
चिराग पासवान, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
बिहार से लगातार तीन बार के सांसद चिराग पासवान को पहली बार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. पीएम मोदी ने चिराग को अपनी पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का मौका दिया है. उन्हें मोदी सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
अन्नूपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास
झारखंड की कोडरमा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बनीं अन्नपूर्णा देवी को इस बार प्रमोश मिला है. मोदी सरकार ने उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया है.
रामनाथ ठाकुर, कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री
पहली बार केंद्र में मंत्री बने कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया है.
नित्यानंद राय, गृह राज्यमंत्री
नित्यानंद राय को फिर से केंद्र में गृह राज्यमंत्री बनाया गया है.
सतीश चंद्र दुबे, कोयला औऱ खनिज राज्य मंत्री
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को कोयला और खनिज विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है.
राजभूषण चौधरी, जल शक्ति राज्यमंत्री
मुजफ्फरपुर से पहली बार चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचे राजभूषण चौधरी मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने हैं. चौधरी को जल शक्ति राज्यमंत्री बनाया गया है.
एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन
प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
जुएल ओरांव – जनजातीय मामले
ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति; और पर्यटन
किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
मनसुख मांडविया- श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
जी किशन रेड्डी – कोयला; और खनन
सीआर पाटिल- जल शक्ति
मोदी 3.0 में विभागों के बंटवारे पर विपक्ष का तंज
मोदी सरकार में विभाग के बंटवारे पर विपक्ष ने तंज कसा है.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा है की NDA में सहयोगी दलों का दिल्ली की सत्ता के गलियारों में कोई ख़ास असर नहीं दिख रहा. सहयोगियों को बचे-खुचे विभाग मिले हैं क्योंकि बीजेपी ने कोई भी काम का मंत्रालय छोड़ा ही नहीं है. वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की वजह से आप प्रधानमंत्री बने हैं और मंत्रालय जब बिहार के लोगों को दिया गया तो कहीं न कहीं से झुनझुना थमाया गया है.