Mohan Lal Badoli ने इस दौरान कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Bhupinder Singh Hooda) की ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ यात्रा को लेकर अमर्यादित बयान देते हुए हुड्डा को ‘चोर’ तक कह दिया। भूपेंद्र हुड्डा(Bhupinder Singh Hooda) की इस यात्रा पर तंज कसते हुए कहा जिन लोगों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है, भाई- भतीजावाद फैलाया है, स्कूलों में फर्जी आंकड़ों के ऊपर पैसों का गबन किया जाता था, लेकिन अब कलयुग है, चोर भी हिसाब मांग रहे हैं। इतना ही नहीं राव इंदरजीत द्वारा अहीरवाल में 7 सीटों की मंशा पर उन्होंने कहा कि वो हमारी पार्टी के नेता हैं वो सभी 90 सीटें भी मांग सकते हैं।
इतना ही नहीं मोहनलाल बड़ौली (Mohan Lal Badoli) ने बीते दिनों प्रदेश में कोंग्रेसी विधायकों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि जिन कांग्रेसी नेताओं ने पैसे लेकर रोजगार देने का काम किया, जिस दिन वो लोग सामने आएंगे तब वो कहेंगे कि कांग्रेस के इस विधायक ने सरकार में रहते हुए पैसे लेकर रोजगार देने का काम किया, अभी वे विधायक भी जेलों में जायेंगे।
ईडी सरकारी एजेंसी है कोई सरकारी संगठन नहीं है जिस विभाग में भी चोरी होगी उस पर कार्रवाई भी वो विभाग करेगा। जब कांग्रेस के विधायकों ने अनाप- शनाप काम करके गलत तरीके से धन अर्जित किए है तो उनपर ईडी ही तो कार्रवाई करेगी। लेकिन, यह कांग्रेस का स्वभाव बन गया है कि दूसरों पर आरोप लगाकर राजनीति करने का काम करती है।
मोहन लाल बड़ौली ने क्या कहा
2024 के आम बजट की सराहना करते हुए बड़ौली ने कहा कि बजट में गरीब, मजदूर, किसान, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाई गई है। देश के विकास के ढांचे को मजबूत करने के लिए नई सड़क परियोजनाओं को गति दी गई है। रेल इंस्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। मेट्रो रेल के दायरे को बढ़ाया गया है। स्मार्ट सिटी बनाने की योजना बनाई है। स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बजट में हर वर्ग भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। यह बजट सबका हितकारी बजट है।
मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badoli) ने कहा कि आम बजट को लेकर विपक्ष के सोचने का दायरा सीमित है और आरोप लगाने की नीति है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हरियाणा अहम भूमिका अदा कर रहा है। केंद्र सरकार की बड़ी सडक़ परियोजनाऐं हरियाणा से गुजर रही है। सड़कों के निर्माण में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से बजट दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची व बिना खर्ची के नौकरी दी जा रही है। देश के अलग अलग प्रांतों के उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगा रहे हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार किया गया है।
यह भी पढ़े:- Rao IAS Coaching हादसे में 3 छात्रों की जान लेने के बाद कितने दिन मुस्तैदी ?