NEET UG का परिणाम जारी, एक क्लिक में जानें कैसा रहा रिजल्ट

देश में मे्डिकल की पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाने की तैयारी करने वालों के लिए 14 जून यादगार दिन है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) जिसे अंग्रेजी में NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST (UG) यानी NEET (UG) का परिणाम जारी कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 4 मई को किया था।

Written By : रामनाथ राजेश | Updated on: June 14, 2025 10:50 pm

NEET (UG)  2025 की परीक्षा में 22 लाख 9 हजार 318 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। ये परीक्षा 552 शहरों और 14 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों के 5 हजार 468 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। हिन्दी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में ये परीक्षा हुई। उम्मीदवार अपनी परीक्षा के परिणाम इस लिंक पर जाकर डबल क्लिक करके देख सकते हैं :-

NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST

राजस्थान के महेश कुमार ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान पाया है। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल ने 99.9996832 पर्सेंटाइल के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 5 है। उनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि लड़कियां भी इस क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल पेश कर सकती हैं। इस साल NEET परीक्षा के शीर्ष 10 प्रतिभागियों में अविका अग्रवाल ही एक मात्र महिला हैं। वैसे भी परीक्षा् परिणाम में इस वर्ष लड़कों का दबदबा रहा है। शीर्ष 100 स्थानों में लड़कियों की संख्या मात्र 15 है। उल्लेखनीय है कि इस बार 937411 छात्र और 1271896 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। हालांकि 722462 छात्राएं दाखिला पाने के लिए जरूरी अंक हासिल की हैं जबकि छात्रों की संख्या 514063 है। शीर्ष 10 में 4 ने कोटा में रह कर पढ़ाई की है। दूसरे शब्दों में कहें को कोटा के कोचिंग संस्थानों का दबदबा इस साल के परिणाम में भी कायम हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक आदि राज्यों के छात्रों ने इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। NEET UG 2025 के परिणाम मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण हैं। अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवारों को उनकी रैंक और पसंद के अनुसार सीट आवंटित की जाएगी। यह परिणाम उन छात्रों के लिए एक नई दिशा और अवसर लेकर आया है जो चिकित्सा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि अब इसी परीक्षा परिणाम के आधार पर एमबीबीएस के अलावा बीडीएस(दंत चिकित्सा), बीएएमएस(आयुर्वेदिक), बीएचएमएस(होमियोपैथी), बीयूएमएस (यूनानी) कुल छह पाठ्यक्रमों में दाखिला होता है।

यहां उल्लेखनीय है कि इस बार पूरे देश में कोई भी प्रतिभागी 720 अंकों की इस परीक्षा में पूरा अंक नहीं ला पाया है। इस तरह कटऑफ रेट में भी काफी गिरावट आई है।
रैंक   उम्मीदवार का नाम      पर्सेंटाइल                 राज्य 
1        महेश कुमार                99.9999547         राजस्थान

2       उत्कर्ष अवधिया              99.9999095      मध्य प्रदेश

3        कृष्णांग जोशी                 99.9998189      महाराष्ट्र

4        मृणाल किशोर झा            99.9998189         दिल्ली

5        अविका अग्रवाल              99.9996832       दिल्ली

6      जेनिल विनोदभाई भयानी   99.9996832       गुजरात

7.      केशव मित्तल-                     99.9996832        पंजाब

8     झा भव्य चिराग                    99.9996379       गुजरात

9.    हर्ष केदावत –                     99.9995474        दिल्ली

10.    आरव अग्रवाल                  99.999.5474    महााराष्ट्र

ये भी पढ़ें:-इजराइल की बमबारी में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर और 6 परमाणु वैज्ञानिकों समेत 78 की मौत, रेडिएशन का खतरा बढ़ा

2 thoughts on “NEET UG का परिणाम जारी, एक क्लिक में जानें कैसा रहा रिजल्ट

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *