NIA ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर रखा 10 लाख का इनाम, ये है वजह

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 12 दिन बाद शुक्रवार को NIA ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा है। अनमोल पर यह इनाम दो मामलों में शामिल होने के कारण रखा गया है। अनमोल बिश्नोई इस वक्त कनाडा में बैठकर गैंग को ऑपरेट कर रहा है और वह सिद्धधू मूसे वाला और बाबा सिद्दीकी के मर्डर में मास्टरमाइंड है।

अनमोल बिश्ननोई
Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: October 25, 2024 6:44 pm

मुंबई के मशहूर राजनेता Baba Siddique के मर्डर के  12 दिन बाद शुक्रवार को NIA  ने Lawrence Bishnoi’s brother अनमोल बिश्नोई पर  Siddu Mosewala मर्डर केस और सिद्दीकी  मर्डर में चार्जशीट दाखिल करते हुए  10 लाख रुपए का इनाम रखा है। अनमोल  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर  गोलीबारी करने वाले मामले में भी मास्टरमाइंड है। अनमोल इस वक्त अमेरिका व कनाडा में रह रहा है।

Anmol Bishnoi पर 10 लाख का इनाम क्यों रखा गया

  •  सिद्धू मूसे वाला मर्डर केस – 29 मई 2022 को मशहूर पंजाबी सिंगर  मूसेवाला का उनके गांव में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए पाया कि  इस हत्याकांड की साजिश  जेल में बंद  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई,  अनमोल बिश्नोई   और सचिन ने मिलकर करी थी। उनके साथ इस हत्याकांड में गोल्डी बराड़ भी शामिल था। पूछताछ में सामने आया  कि हत्याकांड से पहले लॉरेंस ने  अपने भाई और भांजे को फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश से बाहर भगा दिया था।
  •  बाबा सिद्दीकी मर्डर केस- 12 अक्टूबर 2024 को राजनेता सिद्दीकी का मर्डर हो गया था। इस मर्डर में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनमोल ने उन्हें मर्डर की सुपारी दी थी। इसके अलावा 50 हजार रुपये भी दिए थे।

Anmol Bishnoi का आरंभिक जीवन

Lawrence Bishnoi’s brother अनमोल का जन्म वर्ष 1999 में पंजाब के फिरोजपुर जिले में दुतरनवली में हुआ था। इसके पिता का नाम लोविंद्र सिंह और माता का नाम सुनीता बिश्नोई है। इसके बड़े भाई का नाम लॉरेंस  है, जो भारत का सबसे बड़ा गैंग चलाता है।

अपराधिक जीवन में प्रवेश

वर्ष 2014 में लॉरेंस बिश्नोई के जेल जाने के बाद इसने अपना गैंग बनाया  और भाई के नक्शे कदम पर उतरकर अपराध करने लगा। वर्ष 2021 में जोधपुर जेल से जमानत पर निकलने के बाद, यह फर्जी पासपोर्ट के जरिए  विदेश भाग गया था  और अभी वहीं से  गैंग संचालित कर रहा है। अनमोल पर अब तक 18 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें

Lawrence Bishnoi को मारने पर मिलेगा करोड़ों का इनाम, जानें किसने की घोषणा

 

One thought on “NIA ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर रखा 10 लाख का इनाम, ये है वजह

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *