Noel Tata बने कंपनी के नए अध्यक्ष, टाटा विरासत को आगे बढ़ाने का करेंगे काम बैठक में लिया गया फैसला

रतन टाटा के निधन के बाद शुक्रवार को मुंबई में हुई बैठक में नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और अब से दो सबसे महत्वपूर्ण संस्थाए रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के प्रमुख है। सबसे खास बात नोएल के बच्चे भी टाटा कंपनी में अलग-अलग जगह पर काम कर रहे हैं और कंपनी को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

Noel Tata
Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: October 11, 2024 9:25 pm

देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट के नए अध्यक्ष को लेकर लग रही अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। कंपनी ने बैठक के बाद Noel Tata को टाटा ट्रस्ट का नया अध्यक्ष बना दिया है। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और साथ ही अब से  टाटा समूह की दो महत्वपूर्ण संस्थाएं रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के प्रमुख हैं। नोएल टाटा ट्रस्ट में 66 फीसदी हिस्से के मालिक हो गए हैं ।

नए अध्यक्ष Noel Tata का आरंभिक जीवन

नोएल टाटा का जन्म 1957 को हुआ था। इनके पिता का नाम नवल टाटा और माता का नाम सिमोन टाटा है। नवल, रतन टाटा के भी पिताजी थे और इन्होंने दो शादी की थी। पहली शादी सूनी कमिएट से की जिनसे दो बेटे हुए रतन और जिमी और दूसरी सिमोन से जिनसे नोएल हुए। नोएल ने स्नातक की डिग्री ससेक्स विश्वविद्यालय से प्राप्त की और उसके बाद फ्रांस के INSTEAD बिजनेस स्कूल से शिक्षा ली।

टाटा में करियर की शुरुआत

नोएल ने टाटा इंटरनेशनल से अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1999 में वे  टाटा समूह की खुदरा शाखा ट्रेंट के निर्देशक बने। उसके बाद 2003 में इन्हें टाइटन इंडस्ट्रीज और वोल्टास का निदेशक नियुक्त किया गया। यहां तक कि वर्ष 2010- 11 में वे टाटा इंटरनेशनल के  निदेशक बनने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश साइरस मिस्त्री को निदेशक बना दिया गया। 2017 में रतन टाटा ने फिर से निदेशक का पद संभाला और नोएल कंपनी में आगे बढ़ते हुए उपाध्यक्ष और 2019 में रतन टाटा ट्रस्ट में भी शामिल हो गए।

Noel Tata का व्यक्तिगत जीवन

नोएल का विवाह आलू मिस्त्री से हुआ है। इनके तीन बच्चे हैं लिआ, माया और नेविल।

नोएल टाटा द्वारा किए गए महत्वपूर्ण काम

  •  इन्होंने  मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर रहते हुए 2010 से 2021 के बीच कंपनी को अच्छा फायदा पहुंचाया। इन्होंने कंपनी के राजस्व को 500 मिलियन डॉलर से 3 बिलियन  डॉलर तक बढ़ाया।
  •  इन्होंने पिछले 26 सालों में कंपनी के सिंगल रिटेल स्टोर को 700 से अधिक स्टोर्स में बदलने का महत्वपूर्ण काम किया।

यह भी पढे़ं:-भारत के ‘रतन’ ने दुनिया को हमेशा के लिए कहा- ‘टाटा’

 

One thought on “Noel Tata बने कंपनी के नए अध्यक्ष, टाटा विरासत को आगे बढ़ाने का करेंगे काम बैठक में लिया गया फैसला

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *