Shubhanshu Shukla : जानें लखनऊ के इस पायलट को, जिसकी उड़ान से सब हैं हैरान

लखनऊ के शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) के सपनों को पंख लग गए हैं। वह अब अंतरिक्ष की उड़ान के लिए तैयार हैं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) को भारत-अमेरिका मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरने के लिए चुना गया है।

Written By : आकृति पाण्डेय | Updated on: August 4, 2024 11:00 pm

भारतीय एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla)  का चयन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जाने के लिए प्राइम एस्ट्रोनॉट के तौर पर हुआ है। शुभांशु बहुत जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि (ISRO) और नासा के संयुक्त मिशन के तहत आईएसएस (International Space Station) जाएंगे। शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी मिली है।

शुभांशु शुक्ला प्राइम एस्ट्रोनॉट के तौर पर चुना गया

भारत-अमेरिकी स्पेस मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला को प्राइम एस्ट्रोनॉट (Prime Astronaut) के तौर पर चयनित किया गया है, जिसकी घोषणा अभी हाल ही में इसरो की ओर से की गई थी। इससे पहले शुभांशु को गगनयान मिशन के लिए भी चयनित किया जा चुका है।

सीएमएस(CMS) प्रबंधक ने क्या बोला

सीएमएस(CMS) प्रबंधक, प्रो. गीता गांधी किंगडन ने सीएमएस (CMS) छात्र की अभूतपूर्व उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही 29 मई को शुभांशु सीएमएस (City Montessori School) अलीगंज कैम्पस-1 में आए थे, जहां सीएमएस(CMS) के छात्रों और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया था।

2022 में तैयारी शुरू की

शंभू दयाल ने बताया साल 2022 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक उड़ान के लिए शुभांशु ने से तैयारी शुरू की। एक साल भारत में रहा उसके बाद 18 महीने तक रसिया में स्पेशल ट्रेनिंग ली। यह जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की जा सकती थी इसलिए हमने किसी और को नहीं बताया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिवेंद्रम से इसका ऐलान किया तब सभी को पता चला गया।

 जानते हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के बारे में

यूपी की राजधानी लखनऊ में साल 1985 में जन्मे शुभाशुभ को बचपन से ही बाइक और कार को स्पीड में चलाने का शौक था। उनकी पढ़ाई अलीगंज स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल(CMS) में हुई। शुभांशु की मां आशा हाउस वाइफ हैं। शुभांशु की दो बहनें भी हैं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने भारतीय वायु सेना में अपना सफर लगभग 18 साल पहले शुरू किया था। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में ट्रेनिंग ली है। वह एक फाइटर कॉम्बैट लीडर और एक टेस्ट पायलट हैं, जिनके पास लगभग 2,000 घंटे का उड़ान अनुभव है। उन्होंने सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और एन-32 सहित कई तरह के विमान उड़ाए हैं।

यह भी पढ़े:Bigg Boss OTT3 की विजेता बनीं सना मकबूल, कहा-जल्द ही शादी करने वाली हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *