Cheif Minister Atishi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने सोमवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी जो हर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से करता है। सबसे उल्लेखनीय ये है कि यह मुलाकात उस समय हुई जब दिल्ली के गवर्नर और मुख्यमंत्री के बीच लगातार टकराव चल रहा है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: October 14, 2024 6:40 pm

दिल्ली की सीएम बनने के बाद  सोमवार को  नई Cheif Minister Atishi ने  पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने  दोनों की फोटो पोस्ट करते हुए  इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया। सबसे खास बात यह मुलाकात उस समय हुई  जब दिल्ली के गवर्नर और मुख्यमंत्री के बीच लगातार टकराव चल रहा है।

आतिशी का ट्वीट

आतिशी ने मुख्यमंत्री की शपथ कब ली थी

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 13 सितंबर को जेल से बाहर आए थे और 17 सितंबर को उन्होंने दिल्ली के सीएम की कुर्सी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद उन्होंने ऐलान किया था कि अब वे चुनाव के बाद ही  मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापस बैठेंगे। अरविंद केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी में शिक्षा मंत्री आतिशी मारलीना के नाम को नए मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया था। जिसके बाद सभी विधायकों ने  उनके नाम पर सहमति से हामी भर दी। इसी तरह 21 सितंबर को आतिशी भारत के इतिहास में  दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री बनीं।

Cheif Minister Atishi का राजनीतिक जीवन

वर्ष 2013 में आतिशी पहली बार आम आदमी पार्टी से जुड़ी थीं। उसके बाद वर्ष 2015 में उनके द्वारा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जल सत्याग्रह करके चर्चा में आईं। 2019 में पार्टी की तरफ से उन्हें ईस्ट दिल्ली से लोकसभा की सीट दी गई , लेकिन वहां उन्हें हार मिली। उसके बाद वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में  पार्टी ने उन्हें  कालकाजी सीट से खड़ा किया जहां उन्होंने भारी वोटों से जीत दर्ज की ।

Cheif Minister Atishi अब तक दिल्ली विधानसभा  की  किन-किन समितियाँ में रह चुकी है

  •  2022-23 में वह लोक लेखा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
  •  इसी तरह  फिर से 2022-23 में दिल्ली की महिला एवं बाल कल्याण  समिति की सदस्य रह चुकी हैं।
  •  शिक्षा संबंधी स्थायी समिति की सदस्य।
  •  स्वास्थ्य संबंधी स्थायी समिति की सदस्य
  •  नैतिकता समिति की सदस्य
  •  अल्पसंख्यक कल्याण समिति की सदस्य।

यह भी पढ़ें:-

Atishi 21 को लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ, इन्हें मिल सकती है कैबिनेट में जगह

 

2 thoughts on “Cheif Minister Atishi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, ट्वीट कर दी जानकारी

  1. **backbiome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *