Jharkhand Assembly Election
झारखंड में सारी पार्टियाँ अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन का ऐलान किया है। इस बार के चुनाव में पार्टी कांग्रेस के साथ 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का नाम भी शामिल है।
बीजेपी ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/2) pic.twitter.com/UarNaYsOel
— BJP (@BJP4India) October 19, 2024
बीजेपी ने सहयोगी दलों को कितनी सीटे दी
भाजपा यह चुनाव 68 सीटों पर लड़ेगी, झारखंड स्टूडेंट यूनियन 10 सीटो पर, 2 सीट जनता दल को दी गई, 1 सीट लोक जन शक्ति पार्टी को दी गई।
झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
शनिवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया कि इस बार फिर JMM और कांग्रेस साथ मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों के ऐलान पर उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
2019 के चुनाव में क्या परिणाम आया था
2019 के Jharkhand Assembly election में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 और कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा। चुनाव नतीजे में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30 सीटे, कांग्रेस को 16 सीटें मिली। सरकार भी दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर बनाई।
झारखंड विधानसभा का चुनाव दो चरणों में
झारखंड के 81 सीटो पर चुनाव दो फेज में होगा -पहला 13 नवंबर को और दूसरा 20 नवंबर को, नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। इसके साथ महाराष्ट्र का चुनाव भी होना है, जो बस एक चरण में पूरा हो जाएगा। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी लोगों ने बहुत उत्साह दिखाया। यहां 14 लोकसभा सीटों में 8 सीट बीजेपी, तीन झारखणड मुक्ति मोर्चा, दो कांग्रेस ने जीती।
यह भी पढ़ें:-
Maharashtra and Jharkhand Election की तारीखें घोषित, चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.